प्रश्न - 1. ई-नीलामी क्या है ?
उत्तर - ई-नीलामी विक्रेताओं (नीलामीकर्ताओं) और बोलीदाताओं (व्यापार से व्यावसायिक परिदृश्यों में आपूर्तिकर्ताओं) के बीच एक लेनदेन है जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संचालित किया जाता है I
प्रश्न - 2. प्रोफाइल पंजीयन कैसे करे ?
उत्तर - राष्ट्रीयकृत इमारती लकड़ी (एन.टी) प्रोफाइल पंजीयन करने के लिए बोलीदाता को मध्यप्रदेश वन विभाग के कार्यालय जाकर संपर्क करना होगा I गैर-राष्ट्रीयकृत इमारती लकड़ी (एन.एन.टी) प्रोफाइल पंजीयन करने के लिए बोलीदाता को https://vanopaj.mp.gov.in/vender-registration पर जाना होगा I
प्रश्न - 3. ई-नीलामी में सम्मिलित उत्पाद ?
उत्तर – लकड़ी, बांस एवं ईधन की लकड़ी I
प्रश्न - 4. ई-नीलामी की मासिक एवं वार्षिक अनुसूची कैसे देखे ?
उत्तर - ई-नीलामी की मासिक एवं वार्षिक अनुसूची देखने के लिए https://vanopaj.mp.gov.in/ पर दिए गए ई-नीलामी मेनू (Menu) के अंदर दर्शाए गए अनुसूची सेक्शन पर जाना होगा I
प्रश्न - 5. ई-नीलामी का परिणाम कैसे देखे ? और पूर्व में हो चुकी ई-नीलामी के परिणाम की जानकारी कैसे प्राप्त करे ?
उत्तर- . ई-नीलामी के परिणाम देखने के लिए URL(https://vanopaj.mp.gov.in/) पर दिए गए ई-नीलामी मेनू (Menu) के अंतर्गत दर्शाए गए परिणाम सेक्शन में जा कर, नवीनतम एवं पुराने परिणाम देखे जा सकते है I
प्रश्न – 6.क्या रद्द हुई ई-नीलामी की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है ?
उत्तर- हाँ, रद्द हुई ई-नीलामी की जानकारी देखने के लिए, URL(https://vanopaj.mp.gov.in/) पर दिए गए ई-नीलामी मेनू (Menu) के अंतर्गत दर्शाए गए रद्द की गई नीलामी सेक्शन में जा कर, जानकारी प्राप्त कर सकते है I
प्रश्न – 7. वेंडर पंजीयन कैसे करे ?
उत्तर- वेंडर पंजीयन हेतु “नवीन बोलीदाता/क्रेता पंजीकरण” टेब पर क्लिक करे, दर्शाए गए राष्ट्रीयकृत इमारती लकड़ी (एन.टी) एवं गैर-राष्ट्रीयकृत इमारती लकड़ी (एन.एन.टी) बोलीदाता/क्रेता पंजीकरण हेतु उपलब्ध विकल्प में वांछित जानकारी भर कर पंजीयन किया जा सकता है I
प्रश्न – 8. ई-नीलामी पोर्टल पर लॉग इन कैसे करे ?
उत्तर- ई-नीलामी पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु यूजर को अपने ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर को दर्ज करना होंगा, जिसके उपरान्त यूजर के डिवीज़न के DFO अधिकारी द्वारा अनुमोदन होने के बाद, पूर्व में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर यूजरनेम एवं पासवर्ड प्रेषित किया जाएगा I प्राप्त किए हुए यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉग इन किया जा सकता है I
प्रश्न – 9. बोली लगाने वाला कौन है?
उत्तर- बोली लगाने वाला पंजीकृत क्रेता/वेंडर है I
प्रश्न – 10. नीलामी कार्यक्रम निजी हैं या सार्वजनिक?
उत्तर- नीलामी सार्वजनिक है| पंजीकृत क्रेता नीलामी मे भाग ले सकते हैं |
प्रश्न – 11.भूल गए उपयोगकर्ता नाम और/या पासवर्ड को कैसे पुनः प्राप्त करें?
उत्तर- भूल गए उपयोगकर्ता द्वारा नाम और/या पासवर्ड प्राप्त करने हेतु यूजर लॉग इन पर उपलब्ध विकल्प “फॉरगॉट पासवर्ड” का प्रयोग किया जा सकता है I इसके लिए यूजर द्वारा पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर एवं यूजरकोड दर्ज करना होगा I
प्रश्न – 12.कौन सा इंटरनेट ब्राउजर इस्तेमाल करना चाहिए? या ई-नीलामी पोर्टल के लिए सबसे उपयुक्त इंटरनेट ब्राउज़र कौन सा है?
उत्तर- ई-नीलामी पोर्टल के लिए सबसे उपयुक्त इंटरनेट ब्राउज़र गूगल क्रोम ( Google Chrome)- Version 96.0.4664.93 (Official Build) (64-bit) या मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स Mozilla Firefox >= Version 95 (64-bit) है|
प्रश्न – 13. ई-नीलामी के सुचारू संचालन के लिए इंटरनेट कनेक्शन की क्या आवश्यकता है?
उत्तर- ई-नीलामी के सुचारू संचालन के लिए वेंडर को सुझाव दिया जाता है कि इंटरनेट कनेक्शन की गति अच्छी हो, एवं बीच- बीच में बाधित न हो I
प्रश्न – 14.एक बोलीदाता नीलामी में कैसे भाग ले सकता है?
उत्तर- बोलीदाता ई-नीलामी पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद, यूजर के डिवीज़न के DFO अधिकारी द्वारा अनुमोदन होने के बाद, पूर्व में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर यूजरनेम एवं पासवर्ड प्रेषित किया जाएगा I प्राप्त किए हुए यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉग इन किया जा सकता है I
प्रश्न – 15. बोलीदाताओं को बोली राशि में परिवर्तन, यदि कोई हो, के बारे में कैसे पता चलेगा?
उत्तर- यदि बोलीदाताओं को बोली राशि में परिवर्तन होता है, तो वह ऑक्शन एरीना में “Notification Bar” में प्रदर्शित हो जाएगा I
प्रश्न – 16. वॉलेट क्या है ?
उत्तर- ई-वॉलेट एक डिजिटल बटुआ है जिसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक ट्राजेंक्शन (ई-नीलामी में भाग लेने के लिए) किया जाता है I
प्रश्न – 17. वॉलेट में बैंक खाता कैसे जोड़े?
उत्तर- ई-नीलामी पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद अपनी प्रोफाइल में “डैशबोर्ड” पर क्लिक करे, “”User Registration with Bank” पर क्लिक कर, वांछित जानकारी भर कर, “Virtual Account Number” generate होगा, उसके बाद “Virtual Account Number” में बैंक की जानकारी भर कर, बैंक खाता को जोड़ा जा सकता है I एक वॉलेट में अधिकतम 5 बैंक जोड़े जा सकते है I
प्रश्न – 18. बैंक खाते एवं वॉलेट में पैसे का लेन देन की प्रक्रिया ?
उत्तर- यूजर अपनी प्रोफाइल में लॉग इन कर e-statement द्वारा अपने बैंक खाते एवं वॉलेट में पैसे के लेन-देन की प्रक्रिया देख सकते हैं I
प्रश्न – 19. e-Wallet को कैसे रिचार्ज कर सकते हैं?
उत्तर- e-Wallet रिचार्ज आप Virtual Account नंबर जो कि e-Auction पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है, को beneficiary के रूप मे जोड़कर कर सकते हैं|
प्रश्न – 20. क्या में अपने e-Wallet से पैसा refund ले सकता हु?
उत्तर- अगर नीलामी की प्रक्रिया नहीं चल रही है, तब आप अपने e-वॉलेट से पैसा refund ले सकते हैं|
प्रश्न – 21. में अपने बैंक खातों की जानकारी e-Auction पोर्टल मे कैसे बदल सकता हु?
उत्तर- आप अपने बैंक खातो की जानकारी e-Auction पोर्टल मे ‘User Registration With Bank -> Manage/Update Bank’ लिंक में जाकर बदल सकते हैं|
प्रश्न – 22. क्या नीलामी की प्रक्रिया के दौरान e-Wallet रिचार्ज कर सकते हैं?
उत्तर- हाँ, आप नीलामी की प्रक्रिया के दौरान भी e-Wallet रिचार्ज कर सकते हैं परन्तु अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिये कुछ समय पूर्व ही e-Wallet रिचार्ज करलें|
प्रश्न – 23. ई-नीलामी साइट तक पहुंचने के लिए क्लाइंट मशीन की क्या आवश्यकताएं हैं?
उत्तर- Latest Version का ऑपरेटिंग सिस्टम एवं इन्टरनेट की अच्छी गति का होना अनिवार्य है I
प्रश्न – 24, क्या मैं अपने ई-नीलामी खाते को किसी भिन्न क्लाइंट सिस्टम से एक्सेस कर सकता हूं?
उत्तर- ई-नीलामी एक सिंगल विंडो सिस्टम है I ई-नीलामी खाते को एक समय में एक सिस्टम से ही एक्सेस किया जा सकता है I
प्रश्न – 25. क्या ई-नीलामी पोर्टल को मोबाइल के द्वारा एक्सेस किया जा सकता है ?
उत्तर- हाँ, लेकिन ई-नीलामी खाते को एक समय में एक सिस्टम से ही एक्सेस किया जा सकता है I
प्रश्न – 26. एक सामान्य उपयोगकर्ता के रूप में इस ई-नीलामी पोर्टल में कौन-कौन सी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
उत्तर- वन विभाग के उत्पाद जैसे लकड़ी, बांस एवं ईधन की लकड़ी की नीलामी की सुविधा आज दिनांक में उपलब्ध है I
प्रश्न – 27. क्या मेरे क्लाइंट सिस्टम में कोई एंटी वायरस सॉफ्टवेयर होना चाहिए ?
उत्तर- ई नीलामी मे भाग लेने के लिये क्लाइंट सिस्टम में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर होना अनिवार्य नहीं है , परन्तु सुरक्षा की दृष्टि से रूपए का ऑनलाइन लेन-देन हेतु एंटी वायरस सॉफ्टवेयर के उपयोग का सुझाव दिया जाता है I
प्रश्न – 28. जिस “डिजिटल सिग्नेचर” को अपनी प्रोफाइल में जोड़ा है, क्या मैं उसी के द्वारा, नीलामी का अग्रीमेंट sign करना होंगा ?
उत्तर- हाँ, आपने जिस “डिजिटल सिग्नेचर” को अपनी प्रोफाइल में जोड़ा है,उसी के द्वारा नीलामी का अग्रीमेंट sign करना होंगा I
प्रश्न – 29. Lot H1, घोषित होने के बाद क्या bidder को “Consent Sign” (DSC/ e-Sign) की आवश्यकता है ?
उत्तर- हाँ, H1 घोषित होने की दिनांक से अगले दिन (T+1) तक यूजर को “Consent Sign” (DSC/ e-Sign) करना आवश्यक है I